Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी के छात्र को मिला प्रतिष्ठित समर रिसर्च स्कॉलरशिप

 

यूएसए के आईईईई एंटीना और प्रोपेगेशन सोसाइटी ने दिया तीन हज़ार डॉलर

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के छात्र कथिक गुगुलोथू का चयन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर (आईईईई) एंटीना और प्रोपेगेशन सोसाइटी यूएसए के वर्ष 2023 के अंडरग्रेजुएट समर रिसर्च स्कॉलरशिप के लिए हुआ है. यह जानकारी आईआईटी आईएसएम की मीडिया एंड ब्रांडिंग की टीम डॉक्टर रजनीश सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि यह स्कॉलरशिप उक्त संस्थान के बहुत ही प्रतिष्ठित सम्मान में से एक है. छात्र गुगुलोथू का चयन उनके शोध प्रोजेक्ट "डिजाइन एंड डेवलपमेंट ऑफ़ एसआईडब्ल्यू बेस्ड एंटीना एर्रे फ़ॉर फ्यूरिस्टिक 6 जी एप्लीकेशंस" के लिए किया गया है. इसके लिए उन्हें तीन हज़ार डॉलर और एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष सह रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्पॉन्सर्ड रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी के एसोसिएट डीन प्रो रवि कुमार गंगवार ने बताया कि इस वर्ष आईईईई एंटीना एंड प्रोपेगेशन सोसाइटी को 59 आवेदन मिले थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही