Search

 
 
 

धनबाद आईआईटी का छात्र कोरोना पॉजिटिव, शिकागो से लौटा था

 
Dhanbad : धनबाद के आईआईटी-आईएसएम में शिकागो से आया एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उसका सैंपल लेकर जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा. यह जानकारी 8 जनवरी की देर शाम जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने दी है. बताया कि संक्रमित छात्र पिछले 1 जनवरी को शिकागो से फ्लाइट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था. वहां उसकी कोरोना जांच नहीं हुई थी. 4 जनवरी को वह एक अन्य छात्र के साथ राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा और आईआईटी-आईएसएम आया. उन्होंने बताया कि आईआईटी-आईएसएम में पहले से बने आइसोलेशन सेंटर में दोनों छात्रों को रखा गया है. शिकागो से आए छात्र को बुखार की शिकायत थी. दोनों छात्रों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई. शिकागो से आए छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. रिपोर्ट आने के बाद राजधानी एक्सप्रेस की बोगी, बर्थ नंबर सहित छात्र की पूरी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-will-participate-in-the-paran-parade-in-govindpur-on-january-9/">धनबाद

: सीएम 9 जनवरी को गोविंदपुर में पारण परेड में लेंगे भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही