Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईटी की टीम ने स्कूली विद्यार्थियों को किया मोटिवेट

Advertisement
Advertisement

टुंडी के पर्वतपुर के स्कूल में किया गया कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad : आईआईटी आईएसएम द्वारा टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्वतपुर में कार्यशाला का आयोजन कर 3 डी तकनीक से जटिल आणविक संरचनाओं और खगोलीय घटनाओं के विषय में जानकारी दी गई. टीम का नेतृत्व संस्थान के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की असिस्टेंट प्रो रश्मि सिंह ने किया. प्रो रश्मि ने बताया कि विद्यार्थियों के बीच साइंस एवं गणित के प्रति जागरुकता फैलाने की दृष्टि से डिपार्टर्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मोटिवेट करने का काम किया जा रहा है. इसी सीरीज में यह 17वीं कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य दीप नारायण राय के साथ स्कूल के 180 विद्यार्थी और शिक्षक व कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही