Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची थाना के मतारी में अवैध कोयला डिपो, पुलिस मौन

Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  तोपचांची थाना क्षेत्र के मतारी में बंद पड़े चिमनी ईंट भट्टा मे अवैध कोयला डिपो धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. अवैध कोयला के डिपो में कतरास,  बाघमारा व बरोरा थाना क्षेत्र की विभिन्न कोयला खदानों से कोयला चोरी कर साइकिल व मोटरसाइकिल की मदद से मतारी स्थित एक बंद भट्ठे में भंडारण किया जा रहा है. अवैध कोयला के भंडारण से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है. अवैध कोयला रात के अंघेरे में पिकअप वैन व ट्रक के जरिये बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर भेजा जाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक उसअवैध कोयला डिपो में लगभग 50-60 टन कोयले का भंडारण किया जा चुका है. हालांकि इस गोरखधंधे की जानकारी पुलिस को नही है.  दूरभाष पर तोपचांची थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस अवैध जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई जानकारी दे तो छापेमारी कर सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि अवैध कोयला डिपो का संचालन किसी चौधरी व सिंह की मिलीभगत से हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही