Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजगंज महुदा फोरलेन पर अवैध कोयला लदा हाइवा पकड़ाया

Mahuda: महुदा (Mahuda)  राजगंज महुदा फोरलेन सड़क पर तारगा के समीप शुक्रवार 28 अप्रैल की शाम जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध कोयला लदा एक हाइवा को पकड़ा. खनन पदाधिकारी ने हाइवा एवं चालक को पकड़कर महुदा पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि तारगा के समीप फोरलेन सड़क पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया जा रहा था. तभी अवैध कोयला लदा एक हाइवा को पकड़ा, जो बोकारो की ओर जा रहा था. कागजात फर्जी पाया गया. चालक अजीम खान से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कोयला माधव सिंह का है, जो निरसा इलाके से लोड कर बंगाल क्षेत्र में भेजा जा रहा था. कागजात जांच करने पर पता चला कि माइनिंग चालान नहीं है एवं जीएसटी पर्ची सालासार इंटरप्राइजेज का लगाया गया था, जो फर्जी है. जिला खनन पदाधिकारी ने महुदा थाना में कोयला व्यापारी माधव सिंह, ट्रक मालिक फरीद खान एवं चालक अजीम खान पर कोयला चोरी का मामला दर्ज कराया है. चालक को पुलिस शनिवार को जेल भेजेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही