Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अवैध कोयला लदा ट्रक कीचड़ में फंसा, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-water-supply-started-in-jharia-from-late-evening-pipe-repair-work-completed/">(Dhanbad)

जिले में कोयले से काली कमाई का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बाघमारा से निरसा और झरिया तक मौत के मुहाने पर कोयले की तस्करी जारी है. ताजा मामला टुंडी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का है. इसका खुलासा तब हुआ जब 26 अगस्त को तड़के अवैध कोयला लदा ट्रक नंबर HR 55 M 5795 कीचड़ में फंस गया. काफी मशक्कत के बाद भी तस्कर ट्रक को नहीं निकाल सके और उजाला होने पर गाड़ी छोड़कर भाग निकले. ट्रक देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना टुंडी थाने को दी. थाना प्रभारी शारदा रंजन सिंह दलबल के साथ पहुंचे और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस कोयला समेत ट्रक को थाना ले जाने के लिए प्रयारत थी. थानेदार ने बताया कि तस्करों की खोज शुरू हो गई है. वे जल्द ही पकड़ में आएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-second-day-in-iit-ism-students-are-trying-to-find-solutions-to-their-problems/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम में दूसरे दिन भी समस्याओं का हल ढूंढने में जुटे स्टूडेंट्स [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही