Search

 
 
 

धनबाद : डेको आउटसोर्सिंग में कोयला खनन के अवैध मुहाने बंद किए गए

 
Barora : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी के अधीन डेको आउटसोर्सिंग के जरलाही पैच में हो रहे अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए गुरुवार को प्रबंधन ने अवैध मुहानों की भराई करवाई. भराई का काम बरोरा थाना प्रभारी विकास कुमार, सीआईएसएफ व कोलियरी प्रबंधन की देखरेख में किया गया. मुहानों व आने-जाने के रास्तों को ओबी गिराकर बंद कर दिया गया. मालूम हो कि बंद पड़ी डेको आउटसोर्सिंग के खतरनाक हो चुके मुहाने से कोयला तस्कर अवैध तरीके से कोयला निकालने का कार्य करते हैं, जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं. उत्खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर मुहानों को ओबी डालकर बंद किया गया. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-6-cyber-criminals-arrested-in-barharwa-7-mobiles-and-rs-2100-recovered/">साहिबगंज

: बड़हरवा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 2100 रुपए बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही