Search

 
 
 

धनबाद:  झाड़ियों के बीच अवैध डिपो में छापा, कोयला समेत दो ट्रक जब्त

 
Katras :  कतरास (Katras) बाघमारा अनुमंडल के खरखरी ओपी अंतर्गत मधुबन कोलियरी ऑफिस के समीप झाड़ियों के बीच अवैध कोयला डिपो से बुधवार 26 अप्रैल को खरखरी ओपी पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला जब्त किया. पुलिस ने दो ट्रकों को भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस की यह कार्रवाई धनबाद के एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर हुई है. डिपो स्थानीय एक नेता का बताया जाता है. बताते हैं कि पिछले कई दिनों से वहां अवैध ढंग से कोयले का भंडारण किया जा रहा था. जब्ती के दौरान अवैध कोयले के कारोबार में लिप्त सभी तस्कर भाग निकले. फिलहाल खरखरी पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है. इस छापामारी से क्षेत्र में कोयले का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही