Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में अवैध डिपो पर छापा, तस्करी के कोयले के साथ 9 ट्रक जब्त

 
Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध कोयले का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खान निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने 3 जनवरी को बरवाअड्डा में कंचन टॉकिज के पास अवैध कोल डिपो पर छापामारी की. डिपो में भारी मात्रा में अवैध कोयला और कारोबार में लगे 9 ट्रकों को जब्त गया. खान निरीक्षक ने कहा कि जब्त ट्रकों के मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. खान निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें उक्त डिपो में किसी प्रमोद सिंह के नाम से अवैध कोयले का कारोबार संचालित होने की लिखित सूचना मिली थी. इसके बाद छापेमारी की गई. पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. अवैध कारोबार में जो भी लोग लिप्त होंगे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. यह भी पढ़ें : Dhanbad">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-orders-of-the-high-court-the-retired-worker-again-contributed-in-the-cv-area/">Dhanbad

: हाईकोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड कर्मी ने सीवी एरिया में फिर दिया योगदान  wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही