Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड के मेला मैदान पर अवैध कब्जा का प्रयास, आदिवासियों ने किया विरोध

Maithon : एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के चार नंबर रेलवे फाटक के पास शिव मंदिर के समीप मेला मैदान (सरकारी जमीन) पर भू-माफियाओं की नजर है. भू-माफियाओं ने 6 जून को मैदान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका पास के मुंडा धौड़ा आदिवासी टोला के लोगों ने जमकर विरोध किया. दबंग मैदान की घेराबंदी के लिए ट्रैक्टर पर पत्थर लोडकर लाए थे, लेकिन आदिवासियों का विरोध देख चुपके से खिसक गए. लोगों ने पत्थर लोड ट्रैक्टर को भी लौटा दिया. इससे पहले भू माफिया ने मैदान के पास तीन ट्रैक्टर पत्थर गिरवा चुका था. मंगलवार की सुबह इसकी सूचना मिलते ही आदिवासी टोला के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैदान पर अवैध कब्जा का विरोध किया. एग्यारकुंड अंचलाधिकारी व गलफरबाड़ी ओपी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन न तो पुलिस पहुंची, न ही अंचल कार्यालय का कोई कर्मचारी. हालांकि विरोध के चलते भू-माफिया भाग खड़े हुए.

मैदान पर विस्थापितों को बसाने की है योजना

आदिवासी टोला के लोगों ने कहा कि वे लोग वर्षों से रेलवे लाइन किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. रेलवे फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को लेकर आसनसोल रेल मंडल ने आदिवासी टोला के करीब 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया है. जिस जमीन पर भू-माफिया अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं,  उस पर विस्थापित परिवारों को बसाने के लिये सीओ को आवेदन दिया गया है. लोगों ने कहा कि किसी भी सूरत में मैदान पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे. विरोध करने वालों में कालीचरण मुंडा, श्रीराम बारी, अशोक गोप, गिरधारी गोईपाई, मनोज यादव, रवि गोप आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-volleyball-players-take-out-cycle-rally-give-message-to-make-city-pollution-free/">धनबाद

: वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाल शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का दिया संदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही