Search

 
 
 

धनबाद: खनन स्थलों की भराई के साथ ही शुरू हो जाती है अवैध खुदाई

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ कर दिखाया है निरसा विधानसभा क्षेत्र में कोयला चोरी में लिप्त कारोबारियों ने. गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के संन्यासी मंदिर और मांझी बस्ती के समीप जंगलों मे ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा कर्मियों और सीआईएसएफ ने दस दिन पूर्व भराई की. उसी जगह अवैध खनन स्थल को चोरों ने चालू कर दिया. सूचना मिलने पर बुधवार को ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा कर्मी और सीआईएसएफ टीम के जवान अवैध खनन स्थल पहुंचे और निरीक्षण किया. कोयला चोरों ने कुआंनुमा अवैध खनन स्थल को ऊपर से बिचाली और झाड़ियों से ढक दिया था. गर्म खदान के पास भी दो कुआंनुमा अवैध खनन स्थल से कोयला निकालकर मुगमा के भट्ठों में खपाया जा रहा था. टीम ने कहा कि 3 अगस्त बुधवार को अवैध खनन स्थलों की भराई कर अवैध खनन संचालकों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की योजना थी. यह योजना निष्फल साबित हुई. बताते चलें कि अवैध खनन का संचालन करने के आरोप में मनीष कुमार और मिंटू कुमार के अलावा कई लोगों पर गलफरबाड़ी ओपी में मामला भी दर्ज किया गया था. मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. बावजूद क्षेत्र में कोयला चोरी बदस्तूर जारी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-recovered-in-unclaimed-condition-for-three-days-investigation-started/">धनबाद:

लावारिस अवस्था में तीन दिन से खड़ी बाइक बरामद, जांच शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही