Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में देसी शराब व महुआ नष्ट

 
Maithon : कुमारधुबी व गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार की रात अवैध शराब के धंधे के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने शिवलीबाड़ी और एग्यारकुंड के मुंडा धौड़ा में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी. भट्ठी में रखा करीब दो क्विंटल जावा महुआ, भारी मात्रामें देसी शराब व शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए गए. कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप यादव व गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी असफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस का अभियान 22 जनवरी को अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए चलाया गया. ज्ञात हो कि थाने में हुई शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने अवैध शराब का मुद्दा उठाया था. आशंका जताई थी कि नशेड़ी शराब के नशे में क्षेत्र में अशांति फैला सकते हैं. इसके बाद ही दोनों ओपी प्रभारियों ने अभियान चलाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sikhs-were-ignored-in-the-new-committee-of-state-bjp-sewa-singh/">धनबाद

: प्रदेश भाजपा की नई कमेटी में सिखों की अवहेलना हुई- सेवा सिंह 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही