Search

 
 
 

धनबाद: पांडेडीह 6 नंबर के बीएस माइनिंग प्वाइंट में अवैध खनन से चाल धंसी, तीन घायल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) तेतुलमारी थाना अंतर्गत पांडेडीह 6 नंबर के बीएस माइनिंग प्वाइंट में शनिवार 6 अगस्त की अहले सुबह अवैध कोयला खनन में चाल धंसने से तीन लोग गम्भीर रूप घायल हो गए हैं. सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

  तीनों घायलों को सहयोगी ले गए अस्पताल

हालांकि बीसीसीएल प्रबंधन घटना को एक सिरे से खारिज कर रहा है. पुलिस ने भी घटना पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि बीएस माइनिंग प्वाइंट में कुछ लोग कोयले की कटाई कर रहे थे. तभी ऊपर के पत्थर का एक बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया, जिसमें तीन लोग दब गए. तीनों को वहां मौजूद सहयोगियो ने निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए. बता दें कि विगत शुक्रवार 5 अगस्त को भी बीसीसीएल ब्लॉक दो में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी. लगभग 15 दिन पहले बीसीसीएल बरोरा एरिया वन अंतर्गत बंद डेको आउटसोर्सिंग माइंस में भी चाल धंसने से मजदूर की मौत हुई थी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-customers-caught-in-joy-and-sadness-due-to-fluctuations-in-prices-of-mustard-oil-and-refined/">धनबाद:

सरसों तेल व रिफाइंड की कीमतों के उतार-चढ़ाव से हर्ष-विषाद में फंसे ग्राहक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही