Search

 
 
 

धनबाद:एमपीएल की छाई से की जा रही है अवैध खनन स्थलों की भराई

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) चापापुर के बंद 9 नंबर खदान के समीप भूधंसान स्थल की भराई का काम गुरुवार4 मई को भी जारी रहा. ईसीएल प्रबंधन द्वारा एमपीएल की छाई से अवैध खनन स्थलों की भराई शुरू कराई गई है. अवैध उत्खनन स्थलों की भराई शुरू होने से देवियाना बाउरी टोला के लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं ईसीएल प्रबंधन द्वारा बाउरी टोला के क्षतिग्रस्त घरों की भी जांच कराई गई है तथा जल्द से जल्द उसकी मरम्मत शुरू करा का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है. दूसरी ओर निरसा अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता द्वारा भी भूधंसान से क्षतिग्रस्त मकानों की जांच की गई है तथा उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. बतातें चले कि 29 अप्रैल की दोपहर अवैध खनन के कारण जोरदार आवाज के साथ चापापुर कोलियरी की बंद 9 नंबर खदान के समीप 300 मीटर के दायरे में भूधंसान हुआ था. भूधंसान के कारण देवियाना बाउरी टोला के पांच घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे. ग्रामीणों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही