Search

 
 
 

धनबाद: आदिवासी रैयत की जमीन पर अवैध कब्जा, जांच में जुटी पुलिस

 
jharia : झरिया (Jharia) डिगवाडीह 12 नंबर मांझी आदिवासी रैयत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप रैयत जटू मांझी ने लगाया है. बुधवार 5 अप्रैल को उन्होंने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जट्टू मांझी ने बताया कि जोड़ापोखर मौजा में उनकी ख़तियानी जमीन है. जोरापोखर, मौजा नं0-110, अंचल झरिया जिला-धनबाद अंतर्गत खाता सं-391 प्लॉट सं-6568 रकवा-12 डी का खतियान पिता स्व होपना मांझी के नाम से दर्ज है. परंतु सुभाष सिंह डिगवाडीह 12 नंबर के पास उस रैयती जमीन पर कब्जा जमा रहा है. निर्माण कार्य पर बार-बार रोक लगाने के बावजूद जबरन घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है.  मांझी ने कहा कि सुभाष सिंह आश्वासन दिया था कि पैसा देंगे. मगर धोखाधड़ी के जरिये जमीन पर कब्जा कर रहा है. विरोध करने पर तरह तरह से भय दिखाता है. उन्होंने कहा कि न्याय नही मिला तो धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेंगे. जोड़ापोखर पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल में जुट चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही