Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तेतुलमारी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक-खलासी भागे

Tetulmari : तेतुलमारी पुलिस ने बुधवार की सुबह तिलाटांड़ पहाड़ी के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकडा. पुलिस को देख चालक व खलासी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे. पुलिस जब्त ट्रैक्टर को थाना ले गई. थाने में ट्रक के मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही थी. बताया जाता है कि इन दिनों तेतुलमारी क्षेत्र में अवैध बालू व कोयले का कारोबार तेजी से बढ़ा है. रात होते ही तस्कर वाहनों पर अवैध बालू लोड कर उसे उंचे दाम पर बेचते हैं. यह गोरख धंधा देर रात तक चलता रहता है. इस गोरख धंधे का मास्टरमाइंड कथित रूप से पुलिस का मुखबिर बताया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही