Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  हटिया  पटना एक्सप्रेस में अवैध शराब बरामद

Gomoh: गोमो आरपीएफ की टीम ने 15 अप्रैल शनिवार को  हटिया पटना इस्लामपुर एक्प्रेस ट्रेन से काफी मात्रा में बैग में भरी अवैवेध शराब जब्त की है. बताया जाता है कि  गोमो से गया तक ट्रेन एस्कॉर्ट की टीम के प्रधान आरक्षी एस एन भोक्ता की नजर  कोच संख्या एक में बाथरूम के समीप लावारिस 4 बैग पर नजर पड़ी. काफी पूछताछ के बाद भी उस बैग के मालिक का पता नहीं चला. आरपीएफ की टीम ने शौचालय की प्लाई में भी रखे कई शराब की बोतलों को जब्त किया. आरपीएफ की टीम सभी बैग और शराब की बोतलों को जब्त कर गोमो पोस्ट ले आई, जहां तलाशी लेने पर 86 केन बियर तथा रॉयल स्टैग शराब की बोतल निकली. उसकी कीमत 12640 बताई जाती है. प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर द्वारा कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सभी शराब की बोतलें उत्पाद विभाग को सौंप दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही