Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर के आसना में 3 लाख की अवैध शराब बरामद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसना में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी में अवैध शराब बरामद की गई है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक शनि तिर्की ने 25 फरवरी शनिवार को बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसना के जयराम दान के नव निर्मित मकान से अवैध 25 पेटी दारू, 15 पेटी बियर तथा झारखंड सरकार का नकली स्टीकर बरामद किया गया. अवैध शराब बनाने वाला जयराम दान पुलिस से बच निकला. उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और बीयर जब्त की गई है.  इसके अलावा एक अल्टो गाड़ी JH 10 AT 0680 और होंडा साइन बाइक JH 10 Bk 4531 भी जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि अवैध शऱाब होली में बिहार भेजने की तैयारी थी. तभी गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई. सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि होली को लेकर जीटी रोड सहित कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में अवर निरीक्षक उत्पाद कुंदन कौशल, महेश दास, भुवनेश्वर, मणिकांत कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही