Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉक्टर पर हमला के विरोध में आईएमए व झासा ने निकाला कैंडल मार्च

Dhanbad : राज्य की राजधानी रांची में बीते 27 फरवरी को जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आंचल पर हुए हमले के विरोध में और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकरउ आईएमए धनबाद और झांसा के पदाधिकारियों ने 5 मार्च को रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकाला. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आईएमए धनबाद के सचिव डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं. यह काफी चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 12 मार्च तक का समय दिया गया है. दोषियों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, तो 13 मार्च से सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-raj-sinhas-holi-meet-was-a-big-bang/">धनबाद

विधायक राज सिन्हा के होली मिलन में जमकर हुआ धमाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही