Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल में मां सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में मंगलवार को विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा के साथ किया गया. धनबाद शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों से श्रद्धालुओं और छात्रों ने शोभायात्रा निकालकर मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन उत्साहपूर्वक किया. पहले पहर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता को पुष्पाजंलि अर्पित की. इसके बाद आरती कर माता की प्रतिमा के विसर्जन का अनुष्ठान किया गया. भक्तों के बीच चूड़ा-बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया. शहर के विद्यार्थी व श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती प्रतिमाओं के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली. तालाबों व सरोवरों में पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. वातावरण सरस्वती माता के जयकारे गूंजित रहा. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-tractor-involved-in-idol-immersion-procession-overturns-teenager-dies-after-being-crushed/">गोड्डा

: मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पलटा, दबकर किशोर की मौत
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही