Search

 
 
 

धनबाद : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया जीवन का महत्व

 

परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Dhanbad : धनबाद जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत इन दिनों ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जीवन का महत्व समझाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सीख दी. पुटकी की एहसान संस्था की आठ सदस्यीय टीम ने रणधीर वर्मा चौक व सिटी सेंटर चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. यमराज के वेश में कलाकार ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाने की अपील की. साथ ही सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सीख दी, ताकि व्यक्ति की जान बचाई जा सके. एहसान संस्था के सदस्य मनोज कुमार चौहान ने कहा कि मानव जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है .इस जीवन को लापरवाही बरत कर व्यर्थ में न गवाएं .आप जब बाहर होते हैं, तो घर-परिवार आपका इंतजार करता रहता है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sanitation-workers-took-out-a-rally-demanding-permanentisation///////">गिरिडीह

: स्थायीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने निकाली रैली 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही