Search

 
 
 

धनबाद: राजीव गांधी का संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी में अहम योगदान: ब्रजेन्द्र सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने 20 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई. समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को सही दिशा दी थी. भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पंचायती राज, सूचना क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालय, महिलाओं के लिए आरक्षण, ST/SC अत्याचार निवारण अधिनियम,  दूरसंचार, अग्नि मिसाइल, दल-बदल विरोधी कानून,  राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति समेत अनगिनत कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया. जयंती व सद्भावना दिवस पर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से ऐसे महापुरुष को सप्रेम श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-book-fair-begins-with-sabad-singing-at-guru-nanak-college/">धनबाद:

गुरु नानक कॉलेज में सबद गायन के साथ पुस्तक मेला शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही