Search

 
 
 

धनबाद : सामाजिक, आर्थिक व नियोजन नीतियां तैयार करने में सांख्यिकी का अहम योगदान- प्रो. दास

 
Dhanbad : धनबाद के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय में 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाय गया. मुख्य अतिथि पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के रिटायर शिक्षक प्रो. एसकेएल दास ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व नियोजन नीति तैयार करने में सांख्यिकी का महत्वपूर्ण योगदान होता है. इसके जरिए सही आंकड़े जुटाए जाते हैं और जनसंख्या के आधार पर नीतियां तैयार होती हैं. सांख्यिकी के महत्व के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए देश में 17 वर्ष पूर्व सांख्यिकी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई. भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. दास व कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार ने प्रो. महालनोबिस की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर कर की. समारोह में वरीय सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कनीय अधिकारी हेमंत कुमार रवानी, राहुल भदानी, शिवशंकर कुमार, सिकंदर कुमार वर्मा, वीथिका आलडा, अमित कौल, वीरेंद्र प्रसाद, किशोर कुमार, दीपक चौरसिया, शंभु कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-not-allow-to-play-with-the-lives-of-laborers-in-the-mine-sanjay-singh/">धनबाद

: खदान में मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे- संजय सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही