Search

 
 
 

धनबाद : झारखण्ड जदयू को लेकर 10 नवंबर को अहम बैठक

 
संगठन को मजबूत करने के लिए किये जा रहे है विभिन्न स्तर पर कार्य - हसीब खाँ
Dhanbad : वर्तमान समय में पूरे झारखंड में जदयू की जिला कमिटी को भंग कर दिया गया है. प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है. जिसमे सदस्यता अभियान भी एक महत्वपूर्ण कार्य है. उक्त बातें सोमवार 28 अगस्त को धनबाद के गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मो.हसीब खाँ ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए 23 अगस्त को पटना में झारखंड जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिला था. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की थी. जिसे लेकर 10 नवम्बर को एक बैठक रखी गई है. बैठक में धनबाद जिला के सभी क्रियाशील सदस्यों व सभी पुराने व नये साथियों को आमंत्रित किया जा रहा है. जिसमें संगठन सशक्तीकरण पर विचार होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल बैठक का स्थान तय नही किया गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महासचिव सुशील कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार साहू और जितेन्द्र राय शामिल थे. प्रेस वार्ता में जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्मृति कांत सिंह,  पूर्व धनबाद नगर अध्यक्ष अनोज कुमार, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी, सकल देव राय, अशोक कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-formation-of-mugma-regional-committee-of-united-coal-workers-union/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की मुगमा क्षेत्रीय समिति का गठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही