Search

 
 
 

धनबाद:  ईसीएल प्रबंधन कार्यप्रणाली सुधारे, अन्यथा आंदोलन : उमेश गोस्वामी

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल 10 रविवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों से मिला और 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में निरसा चापापुर कोलियरी से गभला मोड़ तक लाइट लगाने, निरसा स्थित श्रम कल्याण केंद्र में शौचालय एवं बाथरुम बनवाने, केएसजीम कॉलेज में पेयजल के आरो लगाने, बैजना कोलियरी के 29 नबंर खदान को चालू करने, सीएसआर योजना के तहत कोलियरी के आसपास गांवों में बिजली. स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की व्यवस्था करने, बरसात के पहले कोलियरी क्षेत्न के नालियों की साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग शामिल है. मांगों पर अधिकारियों ने सहमति जताते हुए जल्द ही सुलझा लेने की बात कही. वार्ता में प्रबंधन की ओर से एरिया पर्सनल मैनेजर विमल कुमार भौमिक एवं रीत मोहन शर्मा के अलावा यूनियन की ओर से केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी,  पतित पावन तिवारी, रोहित रवानी, विमल गोराई, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार घाटी, काजल बाउरी, मिंटू कुमार यादव, मिंटू कुमार, हेमलाल मरांडी, विक्की बाउरी, किशन महतो सहित अन्य शामिल थे. केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रमिकों के साथ प्रबंधन अपना रवैया में सुधार लाए, अन्यथा झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले सभी कोलियरी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही