Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सेप्टिक टैंक की सफाई में बीमार दोनों मजदूरों की स्थिति में सुधार

Dhanbad : धनबाद के भूली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से गंभीर रूप से बीमार बीसीसीएल के दोनों मजदूरों की स्थिति में सुधार हो रहा है. निर्मल वाल्मीकि का इलाज असर्फी अस्पताल में, जबकि बिट्टू वाल्मीकि का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है. 14 मई की दोपहर हुई घटना में एक मजदूर बबलू वाल्मीकि की दम घुटने से मौत हो गई थी. सोमवार को पोस्टामार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया. ज्ञात हो कि भूली बी टाइप कॉलोनी में रविवार की दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से बीसीसीएल के सफाई कर्मी बबलू प्रमाणिक की मौत हो गई थी, जबकि दो मजदूर निर्मल वाल्मीकि व बिट्टू वाल्मीकि बेहोश हो गए थे. आनन-फानन में तीनों को एंबुलेंस ये एसएनएमएमसीएच जे जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबलू वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-saraidhelas-youth-found-hanging-from-tree-in-barwaadda-forest/">धनबाद

: बरवाअड्डा के जंगल में पेड़ से लटका मिला सरायढेला के युवक का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही