Search

 
 
 

धनबाद : 10 दिनों में सभी लाभुकों को सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ दिलाएं : डीसी

 
राशन वितरण, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना समेत अन्य योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा Dhanbad : उपायुक्त वरुण रंजन ने मंगलवार को कार्यालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने 10 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत लाभुकों को सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया. साथ ही राशन वितरण का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया.  उपायुक्त ने 75% से कम राशन वितरण करने वाले पीडीएस डीलरों की सूची उपलब्ध कराने, नियमित रूप से उनकी जांच करने,  हर सप्ताह नियमित रूप से राशन डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा करने, पीडीएस डीलर के यहां राशन उपलब्धता की सूचना लाभुकों को देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, आकस्मिक खाद्यान्न कोष, चीनी एवं नमक वितरण, केरोसिन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की.  मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का भौतिक सत्यापन करने, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित करने तथा दाल-भात केंद्र में सुधार व्यवस्था को चिन्हित कर उसका चेक लिस्ट बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया. आकस्मिक खाद्यान्न कोष योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी बीडीओ को मुखिया के पास उपलब्ध राशि की जांच करने एवं राशि कम हो तो उसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.  बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी, जनसेवक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-investigate-irregularities-in-rs-318-crore-water-supply-scheme-ragini-singh/">धनबाद:

318 करोड़ की जलापूर्ति योजना में गड़बड़ी की जांच कराएं: रागिनी सिंह [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही