Search

 
 
 

धनबाद: जिला परिषद की 896 दुकानों में कई के लीज एग्रीमेंट फेल, नहीं बढ़ रहा भाड़ा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिला परिषद की 896 दुकान है, जिनमें कई दुकानों की लीज एग्रीमेंट की अवधि समाप्त हो चुकी है. जिला परिषद ने इन दुकानों को भाड़े पर दे रखा है. लीज एग्रीमेंट के आधार पर ही जिला परिषद दुकानों से भाड़े की वसूली करता है. आठ सौ से अधिक दुकानों का लीज एग्रीमेंट फेल है. जिला परिषद की दुकानों का लीज 11 महीने के लिए होता है. हर ग्यारह महीने के बाद लीज का नवीकरण कराना पड़ता है. लीज की शर्तों में ही ग्यारह महीने बाद नवीकरण का जिक्र होता है. इसके बाद भी अधिकतर दुकानों ने लीज का नवीकरण नहीं कराया है. जिला परिषद से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानों ने तीन साल तो कुछ ने तो पांच साल से नया लीज एग्रीमेंट नहीं कराया है. इस कारण जिला परिषद को राजस्व की भी हानि हो रही है. लीज एग्रीमेंट में ही हर ग्यारह महीने के बाद किराया बढ़ाने की शर्त भी शामिल होती है. बाजार दर पर किराया बढ़ाने की बात होती है. जिला परिषद की दुकानों का हाल यह है कि कई-कई वर्षों से किराया ही नहीं बढ़ाया गया है. इस कारण जिला परिषद के राजस्व पर असर पड़ रहा है. एक तो दुकानदारों से तय भाड़ा नहीं मिल रहा, इधर जिला परिषद भाड़ा भी नहीं बढ़ा पा रही है. डीडीसी ने कहा कि दुकानों का भाड़ा बढ़ाने के लिए रिव्यू किया जा रहा है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही