Search

धनबाद : मोदी सरकार ने 9 साल में समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाया- राज सिन्हा

Dhanbad : भाजपा के धनबाद (Dhanbad) विधानसभा महाजनसंपर्क अभियान के तहत 8 जून को हीरापुर के एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मेलन हुआ. विधायक राज सिन्हा ने जन संघ के जमाने से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं. कहा कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों में समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया है. भ्रष्टाचार पर लगातार चोट कर रही है. रोजगार, शिक्षा के साथ गांव और शहरों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से देश ही नहीं पूरे विश्व में भारत की शाख मजबूत हुई है. उन्होंने वरिष्ठ कार्यताओं से सुझाव लिये और उसे अमल में लाने की बात कही. सम्मेलन में पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, संजय झा, रमेश राही, नितिन भट्ट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-develop-the-tendency-of-learning-in-children-from-early-education-deo/">

धनबाद : बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा से ही सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें- डीईओ  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp