Search

धनबाद : एक महीने में चेन पूलिंग कर बेवजह ट्रेन रोकने वाले 134 धराए, 95570 रु. वसूला जुर्माना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चेन पूलिंग कर बेवजह ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. 26 मार्च से 26 अप्रैल तक यानी एक महीने में बेवजह ट्रेन पूलिंग करने वाले 134  यात्रियों को पकड़ा गया. आरपीएफ ने उनसे 95570 रुपए जुर्माना भी वसूला. ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत आरपीएफ ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है. ताकि ट्रेनें विलंब से न चलें और यात्री समय पर गंतव्य तक पहुंचें. , उल्लेखनीय है कि ट्रेनों को बिना ठहराव वाले स्टेशनों पर भी चेन पूलिंग कर रोकने से लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आरपीएफ धनबाद पोस्ट के अधिकारियों ने बताया कि मंडल के विभिन्न रेल सेक्शनों में अभियान आगे भी जारी रहेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-administration-should-take-action-against-the-culprits-otherwise-they-will-answer-the-stone-with-bullets-and-bombs-siddharth-gautam/">

धनबाद : प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करे, वरना पत्थर का जवाब गोली-बम से देंगे- सिद्धार्थ गौतम  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp