Search

 
 
 

धनबाद: आपसी विवाद में महिला को टांगी से मार कर किया घायल

 

एसएनएमएमसीएच में भर्ती, हरिहरपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

Gomoh :  हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता गांव में  26 जून सोमवार की रात लगभग  11 बजे पडोसी महिलाओं के बीच  देर तक विवाद हुआ. इसी बीच एक पक्ष के पुरुष ने टांगी से दूसरे पक्ष की महिला पर वार किया. घायल महिला के पति साधु मंडल ने हरिहरपुर थाना में शिकायत की है. पुलिस को आवेदन देकर जख्मी महिला के पति ने बताया  है कि रात लगभग 11 बजे उसकी पत्नी आली देवी और पड़ोसी सुजल मंडल की पत्नी के बीच  किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो रही थी. तभी सुजल मंडल टांगी  लेकर आया और उसकी  पत्नी आलो देवी पर वार कर दिया.  उसके कंधे व जांघ  पर गहरा जख्म हो गया है. घायल महिला को इलाज के लिए  शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद भेजा गया है. शिकायती आवेदन पर  हरिहरपुर थाना की पुलिस कार्रवाई व जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही