Search

 
 
 

धनबाद: आपसी विवाद में पिता-पुत्र ने युवक की मरोड़ी गर्दन, हुई मौत

 
परिजनों ने की आरोपी की पिटाई, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Dhanbad : बलियापुर ऑटो स्टैंड में गुरुवार 17 अगस्त को आपसी विवाद में पिता पुत्र ने आसिफ नाम के एक युवक की गर्दन मरोड़ दी. जिसके बाद आसिफ खून की उल्टियां करने लगा. हालत बिगड़ने के बाद आरोपी इलाज़ के लिए आसिफ को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी रशीद अंसारी की जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल रशीद अंसारी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती करवाया. [caption id="attachment_732701" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/PARIHAN-272x150.jpg"

alt="" width="272" height="150" /> एसएनएमएमसीएच पहुंचे मृतक के परिजन[/caption] मृतक आसिफ के पिता मोहम्मद इम्तियाज़ व स्थानीय पूर्व पार्षद गुड्डू खान ने बताया कि आरोपी राशिद खान व उसके बेटे ने आसिफ की बुरी तरह पिटाई की और गर्दन मरोड़ कर उसकी हत्या कर दी. आसिफ की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को कड़ी सजा दिलानें की मांग की है. बलियापुर थाना के दारोगा निलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-took-away-many-iron-items-including-the-main-gate-of-physical-culture-club-in-kumardhubi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी में फिजिकल कल्चर क्लब का मुख्य गेट सहित लोहे के कई सामान ले गये चोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही