Search

 
 
 

धनबाद: आसनबनी में बच्चा चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में 6 अक्टूबर गुरुवार को एक युवक के साथ बच्चे को देखकर लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया. पुलिस आरोपी युवक और बच्चे को साथ लेकर थाना चली गई. मिली जानकारी के अनुसार आसनबनी गांव में एक युवक बच्चे के साथ कहीं जा रहा था. युवक के साथ बच्चा को देखते ही ग्रामीणों ने पकड़ा और पूछताछ करने लगा.  युवक कुछ बोल पाने में असमर्थ था. इस बीच भीड़ जुट गई और आरोपी के हाथ बांधकर पिटाई करने लगी.

  युवक मानसिक रूप से बीमार: डीएसपी

डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि दोनों एक ही परिवार से हैं. युवक थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है. वह ज्यादा बोल नहीं पाता है. उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों का पता लगाया गया.  उन्हें थाना बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया. युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

 अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें. कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-upset-due-to-drubbing-of-alcoholics-in-rajendra-sarovar-park/">धनबाद:

राजेंद्र सरोवर पार्क में शराबियों की अड्डेबाजी से लोग परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही