Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा में दुकानदार से उलझा युवक पिस्तौल के साथ धराया

Katras / Baghmara :  बाघमारा बाजार में शुक्रवार 3 मार्च को लगभग 11 बजे काली मंदिर निवासी युवक श्री नारायणी स्वीटस के मालिक के साथ उलझ गया. युवक के पास पिस्तौल भी था. स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो खुद को घिरता देख युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल ली और चलाने की कोशिश की. एक गोली नीचे जमीन पर जा लगी. हालांकि गोली चलाने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाघमारा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया. [caption id="attachment_570774" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jabt-pistol-300x134.jpeg"

alt="" width="300" height="134" /> जब्त पिस्तौल, मोबाइल व पंजा[/caption] बाघमारा काली मंदिर के समीप का निवासी तुलसी विश्वकर्मा का पुत्र सागर विश्वकर्मा श्री नारायणी स्वीटस के मालिक ललित कुमार चौहान से किसी बात पर उलझ गया. दोनों के बीच विवाद देख आसपास के लोग जुट गए. युवक ने अपनी जेब से देसी पिस्तौल निकाल कर लोगों को डराने का प्रयास किया. एक गोली निकल कर नीचे जमीन पर लगी. इसी बीच भीड़ में खड़े लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पिस्तौल समेत युवक की स्कूटी (जे एच 10 बी वी 4654) जब्त कर ली है. बाद में एफ आई आर दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है. जब्त पिस्तौल बिहार निर्मित बताया जाता है. पिस्तौल के साथ एक खोखा तथा दो जिंदा कारतूस 7.65 एम एम, पंजा,  एवं मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही