Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में 13 अप्रैल की शाम करीब 6.20 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक पिंटू ठाकुर को घायल कर दिया. बाइक सवार तीन अपराधियों ने लोहार बरवा स्थित मोबाइल दुकान में घुस कर पिंटू कुमार को निशाना कर दनादन गोलियां दाग दी और भाग निकले.एक गोली पिंटू के पेट में लगी. वह वहीं गिर गया. उसे गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथिमक उपचार कर मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया. 24 घंटे में दो बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है. एक सीसीटीवी कैमरा का सीडीआर जब्त किया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mobile-dukan-300x225.jpg"
alt="" width="300" height="225" /> इसी मोबाइल दुकान में घुस कर अपराधियों ने मारी गोली[/caption] आसपास के लोगों का कहना है कि गांजा पीने के बाद दोनों पक्षों में बहस हुई. इसके बाद बाइक से आए युवक हथियार लेकर पिंटू को खदेड़ने लगे. पिंटू जान बचाने के लिए दौड़कर पास की विंध्यवासिनी टेलीकॉम में घुस गया. पीछा करते हुए पहुंचे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और पांच खोखा बरामद किया है. पिंटू लोहारा बरवा निवासी वासुदेव ठाकुर का बड़ा पुत्र है.
: सिंदरी में मनी जलियांवाला हत्याकांड की 104वीं बरसी [wpse_comments_template]
गांजा पीने के बाद हुई थी बहस, दुकान में भागा पिंटू
[caption id="attachment_607837" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="225" /> इसी मोबाइल दुकान में घुस कर अपराधियों ने मारी गोली[/caption] आसपास के लोगों का कहना है कि गांजा पीने के बाद दोनों पक्षों में बहस हुई. इसके बाद बाइक से आए युवक हथियार लेकर पिंटू को खदेड़ने लगे. पिंटू जान बचाने के लिए दौड़कर पास की विंध्यवासिनी टेलीकॉम में घुस गया. पीछा करते हुए पहुंचे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और पांच खोखा बरामद किया है. पिंटू लोहारा बरवा निवासी वासुदेव ठाकुर का बड़ा पुत्र है.
एक दिन पहले पांडे बरवा में फायरिंग में युवक की हुई थी मौत
इससे एक दिन पहले बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पांडे बरवा में हीरक रोड स्थित जाहेरथान के पास फायरिंग कर कुर्मीडीह निवासी जमीन कारोबारी राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना में राजकुमार का साथी मनोरम नगर धनबाद निवासी बीसीसीएल कर्मी नागेंद्र यादव उर्फ नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है. घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. पुलिस ने राजकुमार साव के चचेरे भाई मुकेश महतो को बुधवार की रात हिरास में लिया था, जिसका जमकर विरोध हुआ था.परिजनों व ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
इधर, मुकेश महतो को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुकेश महतो के परिजनों ने गुरुवार को कुर्मीडीह के ग्रामीणों के साथ मिलकर बरवाअड्डा थाने का घेराव कर दिया. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. भारी संख्या में ग्रामीणों ने थाना के गेट पर जमकर हंगामा किया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है. वहीं, बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि हत्याकांड के हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने में बुलाया गया है. परिजन जांच में सहयोग करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-104th-anniversary-of-mani-jallianwala-massacre-in-sindri/">धनबाद: सिंदरी में मनी जलियांवाला हत्याकांड की 104वीं बरसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment