Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में अपराधियों ने शख़्स को मारी गोली, दो हज़ार लूटे

 
विरोध करने पर पहले की मारपीट, फिर मारी गोली, गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफ़र
Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर में बुधवार 23 अगस्त की देर रात दो बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के नोक पर लूटपाट की घटना को अंज़ाम दिया. अपराधियों ने कुबरीटांड निवासी रामू महतो की बाइक रोक कर पैसे छीनने शुरू कर दिये. रामू महतो ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट की गई. इसके बाद लूटेरों ने उसे गोली मार दी और दो हज़ार रूपये लूटकर फ़रार हो गये. रामू महतो के कंधे में गोली लगी. आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से बेहतर इलाज़ के लिए दुर्गापुर मिशन भेज दिया गया. [caption id="attachment_738641" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/FIRING-POLICE-2-272x141.jpg"

alt="" width="272" height="141" /> घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस व लोगों की भीड़[/caption] घटना के बाद डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि रामू महतो बाइक से कुबरीटांड स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जयनगर के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंज़ाम दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-will-submit-memorandum-to-union-minister-through-mp/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: संयुक्त मोर्चा सांसद के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री को सौंपेगा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही