Search

धनबाद : बरवाअड्डा में घर के लोगों को बंधक बना जेवर समेत लाखों की संपत्ति ले गए अपराधी

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी बस्ती में 13 अप्रैल की रात अपराधियों ने भुवनेश्वर मुर्मू के घर में घुसकर घर के लोगों को बंधक बनाकर गहने बर्तन, नकदी समेत लाखों की संपत्ति लूट ली और आराम से चलते बने. घटना रात करीब एक बजे की बताई जाती है. गृहस्वामी  भुवनेश्वर मुर्मू अपनी पत्नी के साथ बोकारो गए हुए थे. बदमाश घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे और छत पर सोए घर के लोगों को नीचे उतारकर बंधक बना लिया. इसके बाद घर में रखे कीमती सामान को समेटकर भाग निकले. घर के लोगों ने समाचार लिखे जाने तक थाने में घटना की लिखित नहीं की थी. उल्लेखनीय है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. 36 घंटे में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती पेश की है. थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में दो दिन पहले अपराधियों ने जमीन कारोबारी राजकुमार साव की गोली मार कर हत्या, जबकि उसका साथी नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका रिम्स रांची में इलाज चल रहा है. पुलिस अभी इस घटना की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि 13 अप्रैल की शाम लोहार बरवा में बाइक से आए 3 अपराधियों ने स्थानीय युवक रोहित ठाकुर उर्फ पिंटू  को खदेड़कर गोली मार दी. उसका एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. लागातार हुई तीन बारादातों से क्षेत्र में दहशत है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-a-house-in-muraidih-township-valuables-burnt-to-ashes/">धनबाद

: मुराईडीह बस्ती में घर में लगी आग, कीमती सामान जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp