Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में  उर्दू डीएसई पेपर वन की जगह टू का प्रश्न प्रत्र बांटा, परीक्षा रद

Dhanbad : बीबीएमकेयू में 17 अप्रैल को सेमेस्टर 5 के अंतर्गत उर्दू डीएसई पेपर-1 की परीक्षा में डीएसई पेपर 2 का प्रश्न पत्र बांट दिया गया. इस चूक को देखते हुए विवि के परीक्षा विभाग ने दोनों पेपर की परीक्षा कैंसिल कर नई तिथि जारी कर दी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने का परीक्षार्थियों ने विरोध किया. इसकी सूचना मिलते ही विवि ने त्वरित कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी.  उर्दू डीएसई पेपर-1 की परीक्षा अब 19 अप्रैल को, जबकि उर्दू डीएसई पेपर-2 की परीक्षा 19 अप्रैल की जगह 25 अप्रैल को ली जाएगी. परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. बाकी परीक्षाएं पूर्व समय के अनुसार होंगी. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने इस बाबत नोटिफिकेशन जा0री कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही