Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू में “अपनों पर करम गैरों पर सितम”

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन हाल के दिनों की कार्यशैली से लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी कड़ी में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थायी शिक्षक पर  मेहरबानी करते हुए उनका स्थानांतरण रद्द कर पुराने पोस्ट पर वापस बुला लिया, तो कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल शिक्षकों को 20-30 किलोमीटर दूर तबादला कर दिया गया है. कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों का कहना है कि उन्हें हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) भी नहीं मिलता है. उनका तबादला भी नियमसंगत नहीं है.

   ऑफिसर इंचार्ज को तीन दिन में बुलाया वापस

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 फरवरी को कुलपति के ऑफिस इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सत्यम चटर्जी का तबादला पीके रॉय कॉलेज कर दिया था. उन्होंने पीके रॉय कॉलेज में ड्यूटी भी जॉइन कर ली थी. परंतु मात्र 3 दिन बाद 14 फरवरी को उन्हें वापस बुलाकर दोबारा कुलपति का ऑफिस इंचार्ज नियुक्त कर दिया है. मात्र 3 दिनों में स्थानांतरण का आदेश विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है. चर्चा है कि उन्हें क्वार्टर देने की भी तैयारी है.

    कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को भेजा 20-30 किलोमीटर दूर

विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल दैनिक वेतन भोगी शिक्षकों को अपने मूल कॉलेज से 20 से 30 किलोमीटर की दूर के कॉलेजों में तबादला किया गया है. कुछ को सुदूर कॉलेजों में कक्षा लेने का फरमान जारी किया गया है. पीके रॉय कॉलेज के धनंजय पाठक को कतरास कॉलेज व सिंदरी कॉलेज सिंदरी के आरपीपी सिंह को केबी कॉलेज बेरमो भेज दिया गया है. पीके रॉय कॉलेज के त्रिवेणी कुमार महतो का तबादला आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर कर दिया गया है. बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को प्रति कक्षा मात्र 600 रुपये का भुगतान किया जाता है. इसके अलावा उन्हें टीए, डीए या एचआरए का लाभ नहीं मिलता. ऐसे में पहले से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे इन शिक्षकों पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही