Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल एरिया 5 की निचितपुर कोलियरी में 14 अप्रैल गुरुवार को खड़े हाइवा में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी. अचानक वाहन में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. कर्मियों ने बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल का दमकल वाहन पहुंचा. दमकल कर्मियों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग से हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. [wpse_comments_template]
धनबाद: बीसीसीएल की निचितपुर कोलियरी में धू-धू कर जल उठा हाइवा
Last Updated: Apr 14, 2022 12:00 AM (IST)