Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भागाबांध में कुछ लोगों ने महिलाओं के नाम पर लोन के लाखों रुपये हड़प लिये

Advertisement
Advertisement

कर्ज वसूली के लिए बैंक कर्मी घर पहुंचे तो खुला राज, पुलिस से की गई है शिकायत

Putki  : भागाबांध ओपी क्षेत्र के क़रीब 27-28 महिलाओं के नाम से फ़र्ज़ी तरीक़े से भागाबांध बस्ती के ही कुछ लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की निकासी कर ली व ग़ायब हो गए. मामला तब सामने आया, जब लोन नहीं चुकाने पर बैंक व फ़ाइनेंस कंपनी के लोग महिलाओं के घर पहुंच गए व रुपये जमा करने को कहा. महिलाओं ने 26 अगस्त शनिवार को दिन में 1बजे भागाबांध ओपी पहुंच कर लिखित आवेदन दिया, जिसमें प्रशांत प्रामाणिक,  सबीना ख़ातून, यासमिन, इम्तियाज़ ख़ान, शरीफ ख़ान, भीम ख़ान, कुलदीप व मुदा ख़ातून के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी तरीक़े से लोन खुद उठाकर ठगी की शिकायत की है. महिलाओं ने कहा कि उनके गांव के कुछ लोगों ने फ़र्ज़ी तरीक़े से लोन पास करा कर खुद पैसा निकलवा लिया है. हमें तब पता चला, जब बैंक ने रुपये जमा करने को कहा. ओपी प्रभारी राजीव कुमार तुरी ने बताया कि भागाबांध की 28-29 महिलाएं ओपी आयी थी. उन्होंने बताया कि उनके नाम गांव के कुछ लोगों ने लोन पास करा लिया व रुपये की निकासी कर ग़ायब हो गये.  महिलाओं को तब पता चला जब ईएमआई नही भरने पर बैंक के कर्मी घर पहुंच गए. आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है. नशा उन्मूलन महिला समिति की अध्यक्ष सुंदरी देवी ने कहा कि लोन के नाम पर भागाबांध बस्ती की क़रीब 28-29 महिलाओं के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है. महिलाओं के साथ ओपी थाना प्रभारी से मिल कर आवेदन सौंपा है व मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.  भागाबांध बस्ती की सैकड़ों महिलाएं ओपी में मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही