Search

 
 
 

धनबाद :  प्रभारी अविनाश पांडे ने किया कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान

 
Dhanbad  :  गिरिडीह जिला के पारसनाथ तीर्थ स्थल में रविवार 20 फरवरी को कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो गया. शिविर 22 फरवरी तक चलेगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए सभी कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी. धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर से संगठनात्मक मजबूती को बल मिलेगा .झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सफल प्रयास से झारखंड के सभी जिलों में सदस्यता अभियान के तहत संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा गया. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र, सभी प्रखंड, नगर, वार्ड एवं पंचायतों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी. शिविर में धनबाद से कांग्रेस के पदाधिकारियों में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, मदन महतो, अजय दुबे, संतोष सिंह, अभिजीत राज, शंकर प्रजापति, रविंद्र वर्मा मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-on-dispute-between-balliapur-co-and-station-in-charge-binod/">धनबाद

:  बलियापुर सीओ और थाना प्रभारी के बीच विवाद पर होगी कार्रवाई :  बिनोद पांडे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही