Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘भ्रष्टाचार बढ़ाये सरकार’  के नारे

Maithan : मैथन (Maithan)  कांग्रेस की चिरकुंडा नगर कमेटी ने 6 मार्च सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कुमारधुबी शाखा और एलआईसी, चिरकुंडा शाखा के समक्ष `भ्रष्टाचार बढ़ाये सरकार` कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेतृत्व चिरकुंडा कांग्रेस अध्यक्ष गैरूल हसन ने किया. कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसबीआई एवं एलआईसी ऑफिस पहुंचे थे. मौके पर इंटक के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेशचंद्र झा एवं पर्यवेक्षक वकील बाउरी भी मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपने मित्र अडाणी के साथ मिलकर बैंकों व एलआईसी में जमा आम जनता की गाढ़ी कमाई का घपला कर रही है. बैंकों व एलआईसी में जमा आम आदमी के पैसे अडाणी को दे दिये हैं. इस भ्रष्ट सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है. प्रदर्शन में मो. अमिरूल्लाह, नागेन्द्र सिंह, शशिभूषणनाथ तिवारी, हरदेव मंडल, सकलदेव प्रसाद, निशिकांत मिश्रा, मंतोष यादव, नकूल मोदी, स्वराज मिश्रा, कपिलदेव प्रसाद, डॉ. रेखा साव आदि शामिल थे.

 बाघमारा में भी कांग्रेस समर्थकों ने प्रदर्शन किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bagh-cong-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> Katras :  डुमरा मोड़ (बाघमारा) स्थित एसबीआई मुख्यालय के समक्ष 6 मार्च को कांग्रेस समर्थकों ने प्रदर्शन किया. मौक़े पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि देश के वित्तीय संस्थानों एलआईसी एसबीआई को लूटने की प्रक्रिया मोदी सरकार ने अपनाई है.   इन संस्थानों को उद्योगपति दोस्त अडानी अंबानी के हवाले कर दिया गया है. उद्योगपतियों को सस्ती दर पर कर्ज भी दिए जा रहे हैं. मौक़े पर लगनदेव यादव, सतपाल सिंह ब्रोका बी के सिंह, योगेन्दर सिंह योगी, संतोष रजवार, लक्षमण तिवारी, ओम प्रकाश कुंवर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही