Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिनोबली स्कूल सिंदरी में छात्र बेच रहा था गन, दो दिन बाद प्रिंसिपल ने किया खुलासा, परिजनों के कहने पर अब एयरगन बता कर स्कूल प्रबंधन झाड़ रहा पल्ला

Advertisement
Advertisement
स्कूल प्रबंधन ने 48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं दी जानकारी, सिंदरी थाना प्रभारी बोले-करेंगे जांच
Sindri : डिनोबली स्कूल सिंदरी में कक्षा आठ का एक छात्र मंगलवार 19 सितंबर को क्लासरूम में ही दूसरे छात्र को हथियार बेचने की कोशिश कर रहा था. दो दिन बाद गुरुवार 21 सितंबर को इसकी जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी मुखर्जी और वाइस प्रिंसिपल बी क्रिस्टलो ने दी. हालांकि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने स्कूल कैंपस से पांच सौ मीटर दूर सिंदरी थाना को इसकी सूचना देना ज़रूरी नहीं समझा.

हथियार को परिजनों ने बताया ‘एयर गन’

प्रिंसिपल मौसमी मुखर्जी और वाइस प्रिंसिपल बी क्रिस्टलो ने बताया कि मंगलवार को कक्षा आठ बी के छात्र के स्कूल बैग से गन बरामद किया गया था. वह इसे अपने सहपाठी को बेचने के लिए पूर्व में विडियो बनाकर दिखाया था और उसे बेचने की नीयत से स्कूल में लाया था. इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई थी. डोमगढ़ निवासी छात्र के परिजनों ने स्कूल आकर लाइसेंस नहीं होने पर उसे एयर गन बताया था. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि एयर गन की पहचान होने पर इसे परिजनों को देकर वापस घर भेज दिया. लेकिन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी. [caption id="attachment_763873" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DENOBLI-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> डिनोबली स्कूल सिंदरी[/caption]

सीसीटीवी फुटेज दिखाने में आनाकानी कर रहा स्कूल प्रबंधन

क्लासरूम से लेकर पूरा स्कूल कैंपस सीसीटीवी से लैस है. बावजूद स्कूल में गन या एयरगन लेकर छात्र के पहुंचने का खुलासा होने के बाद स्कूल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आनाकानी कर रहा है. पत्रकारों ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आग्रह किया तो प्रिंसिपल ने यह कर बात टालने की कोशिश की, कि स्कूल के गेम्स टीचर और गार्ड ने छात्रों को पकड़ा था. [caption id="attachment_763877" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DENOBLI-SINDRI-2-272x123.jpg"

alt="" width="272" height="123" /> डिनोबली स्कूल सिंदरी[/caption]

बड़ा सवाल : हथियार गन है या एयर गन, बिना पुलिसिया जांच के स्कूल प्रबंधन ने कैसे कर दी पुष्टि

मामले का खुलासा होने के बाद स्कूल प्रबंधन खुद की सवालों के घेरे में है. पहला सवाल कि पुलिस को तत्काल सकी जानकारी क्यों नहीं दी गई. दूसरा सवाल कि स्कूल प्रबंधन ने बिना पुलिसिया जांच के हथियार के एयर गन होने की कैसे पुष्टि कर दी. सवाल इसलिए अहम हैं, क्योंकि अगर थोड़ी भी चूक हो जाती तो मासूम बच्चों की जांन पर बन ती.

मामले से पुलिस पुलिस अनजान

सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है. स्कूल की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है. इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से जानकारी प्राप्त कर जांच करेगी.

छात्र अस्मित आकाश की मौत पर भी उठे थे कई सवाल  

एक वर्ष पूर्व 23 मार्च 2022 को इसी डिनोबली स्कूल सिंदरी में दसवीं कक्षा के छात्र अस्मित आकाश की रहस्यमय मौत हुई थी. इसपर आज भी प्रश्नचिन्ह बना हुआ है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-ran-away-with-donation-box-and-inverter-from-sun-temple-in-bekarbandh/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: बेकारबांध में सूर्य मंदिर से दान पेटी व इनवर्टर ले भागे चोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही