Search

 
 
 

धनबाद : डीएस कॉलोनी में युवक ने घर में घुस कर वृद्ध महिला को किया लहूलुहान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर थाना क्षेत्र के डीएस  कॉलोनी दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार 17 सितंबर की रात रेलवे क्वार्टर न. 570 B में 70 वर्षीय वृद्ध महिला रंजना घोष के घर में घुस कर एक युवक ने मारपीट की और सोने के गहने छीन कर ले गया. युवक का नाम सुमन पांडे उर्फ काजू बताया गया है. पड़ोसियों को यह सूचना तब मिली, जब कुछ लोग दुर्गा पूजा का चंदा लेने महिला के घर गए. सूचना सदर थाना को दी गई. इसके बाद पुलिस पहुंची और घायल वृद्ध महिला को एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

  पुत्र है मथुरा में, अस्पताल में महिला की हालत गंभीर

[caption id="attachment_422606" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/MAHILA-SNMMCH-300x146.jpeg"

alt="" width="300" height="146" /> एसएनएमएमसीएच में घायल वृद्ध महिला[/caption] पड़ोसी बबलू कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला यहां कई साल से अकेली रह रही है. उनका पुत्र मथुरा में रहता है. उसे सूचित कर दिया गया  है, जो मथुरा से धनबाद के लिए निकल चुके हैं. घटना के संबंध में बताया कि देर रात मुहल्ले का काजू पांडे वृद्ध महिला रंजना घोष के घर में घुस गया और उनके साथ मारपीट की. उनके हाथ से दो सोने के कंगन और गले से सोने की चेन छीन ले गए. युवक ने महिला का गला दबाकर जान मारने की भी कोशिश की. पड़ोसी ने बताया कि सुबह जब वे लोग उनके घर पहुंचे तो दरवाजा पूरी तरह खुला था और वृद्ध महिला खून से लथपथ पड़ी थी.

  नशे का आदी है आरोपी युवक

सूचना देने पर पुलिस पहुंची व वृद्ध महिला को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है. बताया कि काजू पांडेय यहीं रहता है और नने का आदी है. वह मुहल्ले में ऐसी हरकत करता रहता है. मौके पर सदर थाना के एसआई शीला लकड़ा ने बताया कि देर रात वृद्ध महिला के घर में घुसकर पास ही रहने वाले काजू पांडे उर्फ सुमन पांडे ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की और हाथ से सोने का कंगन तथा चेन लेकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी काजू पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. Jयह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railways-will-take-feedback-of-officers-from-personnel-before-annual-appraisal/">धनबाद

: एनुअल अप्रेजल से पहले कर्मियों से अफसरों का फीडबैक लेगा रेलवे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही