Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जैक की कार्यशाला में केंद्राधीक्षकों को बताए मैट्रिक-इंटर परीक्षा के नियम

Topchanchi : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कार्यशाला 13 फरवरी को तोपचांची प्रखंड साहूबहियार स्थित पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुई. इसमें धनबाद, बोकारो व गिरिडीह जिले के केंद्राधीक्षकों ने भाग लिया. जैक सचिव माहित सिंह ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित नियमों, जानकारियों और सावाधानियों से अवगत कराया. त्रुटियों को दूर करने का तरीका भी समझाया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. रिजल्ट में भी किसी तरह का व्यवाधान नहीं होने पाए. साथ ही कक्षा 8वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह जिले के हाई स्कूल, प्लस टू स्कूल तथा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य एवं जैक के आईटी हेड कुणाल, शिक्षा विभाग के एसडीओ आयूस कुमार, बाघमारा एरिया ऑफिसर गौतम कुमार, सिजुआ इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विवेक कुमार, राजकुमार महतो, उत्तम महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-representative-met-the-principal-regarding-the-problems-of-the-students/">धनबाद

: छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल से मिले एनएसयूआई के प्रतिनिधि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही