Search

 
 
 

धनबाद : जनता दरबार में सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की गुहार

 
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने गिनाईं समस्याएं, उपायुक्त ने दिया कार्रवाई का निर्देश Dhanbad : उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार 4 जुलाई को जनता दरबार लगाया गया. दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा, आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन, मुआवजा, बकाया भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त संदीप सिंह को अवगत कराया. उपायुक्त ने मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की. बताया कि तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड़ पंचायत में एक एकड़ तीस डिसमिल सरकारी जमीन है. उस पर वहीं के कुछ दबंगों द्वारा चहारदीवारी कर कब्जा किया जा रहा है. विरोध करने पर मारपीट की जाती है. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है. ग्रामीणों की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को त्वरित जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. हंस विहार कॉलोनी से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक प्लास्टिक फैक्ट्री चल रही है. फैक्ट्री संचालित करने का लाइसेंस गोविंदपुर कांड्रा का है .फैक्ट्री में दिन-रात काम चलने के कारण रात को भारी ट्रकों का आवागमन रहता है. प्लास्टिक के बोतल के स्टॉक और विभिन्न तरह के केमिकल से हमेशा आग लगने का खतरा बना रहता है. उपायुक्त ने इस मामले में कारखाना निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-100-mbbs-seats-will-be-enrolled-in-snmmch/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में अब एमबीबीएस की 100 सीटों पर होगा नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही