Search

 
 
 

धनबाद : जनता दरबार में दिव्यांग ने उपायुक्त के समक्ष लगाई राशन कार्ड की गुहार

 

आवास, पेंशन, रोजगार व स्वास्थ्य सहित कई समस्याओं को लेकर जुटे फरियादी

Dhanbad : उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार 18 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. दरबार में आम-जनों की शिकायत व समस्याओं को जाना व सुना. उन्होंने सभी मामलों के आवेदन संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आए. गोविंदपुर के खरनी से आए राम गोराई ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के भुगतान के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2019 को उन्हें योजना के प्रथम किस्त की राशि प्राप्त हुई. इसके बाद अब राशि का भुगतान नहीं मिला है. उन्होंने उपायुक्त से बाकी सभी किस्तों का भुगतान कराने की मांग की. कतरास थाना क्षेत्र के अंगारपथरा क्षेत्र के शक्ति रविदास ने राशन कार्ड निर्गत करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग है और उनकी एक पुत्री भी है. उन्हें अपने परिवार के जीवन यापन के लिए राशन की जरूरत है. वह रोजगार करने में भी असमर्थ हैं. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही