Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जीवन ज्योति स्कूल में 66 दिव्यांगों को मिला अमेरिका में बना कृत्रिम हाथ

Dhanbad : रोटरी क्लब कोलकाता प्रेसीडेंसी के सहयोग से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-divyang-player-is-going-through-a-period-of-poverty/">(Dhanbad)

के जीवन ज्योति विद्यालय में 26 फरवरी को सक्षम 2023 का आयोजन किया गया. शिविर में 66 दिव्यांगों को अमेरिका में निर्मित एलएन 4 हैंड (कृत्रिम हाथ) वितरित किया गया. शिविर का उद्घाटन करते हुए डीसी संदीप सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है. भविष्य में जिला प्रशासन रोटरी क्लब के साथ मिलकर इस प्रकार के और भी शिविर का आयोजन करेगा. रोटेरियन विकास शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए देश में यह अग्रणी प्रयास है.शिविर में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल से लाभुक दिव्यांग आए हुए थे. सभी कृत्रिम हाथ लगाने के बाद इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया और रख-रखाव की जानकारी दी गई. आयोजन में संयोजक विकास शर्मा, डॉ. रीना मालपानी, रंजन मुसद्दी, संगीता जैन, कमल लुनिया, कमल संघवी, संदीप नारंग, संजय खेमका, संजीव बियोत्रा, दीपक अग्रवाल, कनव बाली, राजीव गोयल, राजेश पारकेरिया, राहुल व्यास आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heaps-of-garbage-on-the-streets-of-old-market-shopkeepers-and-passers-by-upset/">धनबाद

: पुराना बाजार की सड़कों पर कचरे का ढेर, दुकानदार व राहगीर परेशान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही