Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया मेनरोड में देशबंधु सिनेमा हॉल के पास 18 मार्च को दो पक्षो में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दूसरे पक्ष ने झरिया थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया है. झरिया के कोयरीबांध स्थित सतमोड़वा में प्रेसवार्ता कर कहा कि यदि आरोपियों की जल्‍द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा. प्रेसवार्ता में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस व हॉकर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे. विहिप नेता रामश्रेश झा ने कहा कि उनका बेटा यश मारपीट में शामिल नहीं था, इसके बावजूद पुलिस उसे घर से पकड़कर ले गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पूछताछ के लिए जब वह मारपीट में शामिल बिट्टू पाण्‍डेय के बड़े भाई भाजमो के पूर्व नेता रमेश पाण्‍डेय से मिलने  देशबंधु सिनेमा के पास गए, तो रमेश पाण्‍डेय ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की. पूर्व पार्षद अनूप साहू ने घटना की निंदा की. बताते चलें कि 18 मार्च को झरिया देशबंधु सिनेमा के समीप भाजमो के पूर्व नेता रमेश पाण्‍डेय के छोटे भाई बिट्टू पाण्‍डेय, उनके ड्राइवर और झरिया कोयरीबांध के 20-25 युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई थी. इसके बाद बाजार में भगदड़ मच गई थी. इस संबंध में दोनों पक्षों नेद थाने में मामाल दर्ज कराया था. घटना के दो दिन बाद 20 मार्च को रमेश पाण्‍डेय ने प्रेसवार्ता कर चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही की, तो थाना का घेराव करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=272107&action=edit">यह

भी पढ़ें ; धनबाद : टुंडी से पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा, भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही